January 20, 2026

‘श्री सत्य साई रन एंड राइड’ ने पुणे में एकता की भावना जगाते हुए हजारों को दी प्रेरणा

0
IMG-20251130-WA0020
Spread the love

पुणे,30 नवंबर 2025: सुबह की हल्की हवा जैसे ही सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक परिसर को स्पर्श कर गई, पुणे शहर में उत्साह, ऊर्जा और भक्ति की एक प्रबल लहर उमड़ पड़ी। भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए ‘श्री सत्य साई रन एंड राइड’ इस भव्य उपक्रम का आयोजन श्री सत्य साई सेवा संगठन, महाराष्ट्र (पश्चिम) द्वारा किया गया था। इस उपक्रम के उदात्त उद्देश्य को सराहते हुए युवा मामलों और खेल मंत्रालय ने फिट इंडिया के माध्यम से पूरे देश में इस कार्यक्रम का समर्थन किया है।

पुणे संस्करण में शहर के नागरिकों, युवा संगठनों, स्वयंसेवकों और कई गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया, जिससे एकता व सामूहिक स्वास्थ्य का संदेश प्रबल हुआ।

3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर दौड़ एवं साइक्लिंग श्रेणियों में 5,000 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विश्वविद्यालय परिसर सौहार्द, एकता और सामाजिक जागरूकता के रंगों से रोशन हो उठा।

कार्यक्रम में सरकारी, औद्योगिक और नागरिक क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इनमें राजन नवानी, चेयरमैन व प्रबंध निदेशक, जेटलाइन ग्रुप ऑफ कंपनीज, धर्मेश वैद्य, स्टेट प्रेसिडेंट, श्री सत्य साई सेवा संगठन, महाराष्ट्र पश्चिम,  कै. गिरीश लेले, जिला अध्यक्ष, श्री सत्य साई सेवा संगठन, पुणे,  प्रा. पराग कालकर, माननीय प्र- कुलगुरु, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय,  श्री रविंद्र शिंगापुरकर, सदस्य, प्रबंधन परिषद, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय,   प्रा. डी. बी. पवार, सदस्य, प्रबंधन परिषद, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय,  प्रा. ज्योति भाकरे, कार्यवाहक कुलसचिव, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, सुचेता कडेठाणकर,पुणे की भारतीय खिलाड़ी  रिची माथुर, सह-संस्थापक और उपाध्यक्ष, लाइटहाउस कम्युनिटीज, अभिषेक उभे, अनुभवी खिलाड़ी, डॉ. सुधाम शेखे, सहायक निदेशक, खेल,  डॉ. विष्णु पेटखर, प्रमुख, खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग, प्रा. विनायक जोशी, निदेशक, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन कक्ष, प्रा. वैभव जाधव, दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा केंद्र मान्यवर शामिल थे:

श्री धर्मेश वैद्य, स्टेट प्रेसिडेंट, श्री सत्य साई सेवा संगठन, महाराष्ट्र पश्चिम, ने कहा,“श्री सत्य साई रन एंड राइड केवल एक कार्यक्रम नहीं है; यह एक ऐसा उपक्रम है जो कर्म के माध्यम से दिलों को जोड़ता है। हम भगवान श्री सत्य साई बाबा के 100वें जन्मवर्ष के अवसर पर उनके निःस्वार्थ प्रेम, एकता और सेवा के संदेश को आगे ले जा रहे हैं। आज पुणे ने केवल दौड़ या साइकिल नहीं चलाई, बल्कि इन चिरंतन मूल्यों को फिर से आत्मसात किया।”

प्रा. पराग कालकर, माननीय प्र-उपकुलगुरु, एसपीपीयू, ने कहा,“ऐसे कार्यक्रम फिट इंडिया की दृष्टि और युवाओं के सशक्तिकरण से अत्यंत सुंदर रूप से जुड़े हैं। श्री सत्य साई सेवा संगठन नागरिकों को एक ध्येय के लिए एक साथ लाता है — करुणा के साथ फिटनेस, भक्ति के साथ अनुशासन और सेवा के साथ सामर्थ्य।”

श्री राजन नवानी, चेयरमैन और प्रबंध निदेशक, जेटलाइन ग्रुप ऑफ कंपनीज, ने कहा,“श्री सत्य साई रन एंड राइड विश्वास और फिटनेस का एक अद्भुत संगम है, जो एक सशक्त समुदाय के निर्माण में सहायक है। सर्वसमावेशिता, सेवा और एकता पर आधारित यह कार्यक्रम भारत की ‘विविधता में एकता’ और ‘उद्देश्यपूर्ण प्रगति’ की मूल भावना का प्रतीक है।”

कै.गिरीश लेले,जिला अध्यक्ष,श्री सत्य साई सेवा संगठन, पुणे, ने कहा,“यह रन एंड राइड उपक्रम संपूर्ण मानवजाति की शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक तंदुरुस्ती का 360-डिग्री समग्र दृष्टिकोण है। यह विश्वशांति, आनंद और सौहार्द का प्रतीक है। यह केवल शारीरिक क्षमता की परीक्षा नहीं, बल्कि विचार, शब्द और कर्म में संतुलन और एकता का उत्सव है।”

कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों द्वारा शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की शपथ के साथ हुआ। जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में, श्री सत्य साई सेवा संगठन, महाराष्ट्र, राज्यभर में समुदाय-आधारित उपक्रमों के माध्यम से इस संदेश का प्रसार करता रहेगा। महाराष्ट्र के बाहर भी, संगठन ने श्री सत्य साई प्रेम प्रवाहिनी नामक देशव्यापी रथयात्रा प्रारंभ की है, जो भारत के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों में प्रेम और एकता का संदेश ले जा रही है। साथ ही, श्री सत्य साई नेशनल क्रिकेट लीग (SSSNCL) युवा वर्ग को खेल के माध्यम से संगठित कर टीमवर्क, अनुशासन और सेवा के मूल्यों को प्रोत्साहित कर रही है — जो भगवान के सौहार्दपूर्ण समाज के दृष्टिकोण का आधार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महत्त्वाच्या बातम्या

🔔 अपडेटसाठी सबस्क्राइब करा 👥 1200 Subscribers
×

सबस्क्राइब करा

दररोजच्या ताज्या बातम्यांसाठी

Call Now Button