May 2, 2026

व्यवसाय में मूल्यों का निर्विवाद महत्व: रमेश अग्रवाल

0
IMG-20260430-WA0017
Spread the love


पुणे ब्रदरहुड फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी का पदग्रहण संपन्न
पुणे : व्यवसाय में और समग्र जीवन में भी मूल्यों का महत्व निर्विवाद है। मूल्यों का पालन व्यक्ति को अपार शक्ति प्रदान करता है। इसलिए किसी भी परिस्थिति में मूल्यों से समझौता नहीं करना चाहिए, ऐसा प्रतिपादन वरिष्ठ उद्यमी तथा वायुसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी रमेश अग्रवाल ने किया।
वे पुणे ब्रदरहुड फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी के पदग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर उद्यमी नरेंद्र गोयल ने निवर्तमान अध्यक्ष सागर अग्रवाल से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम में फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष ईश्वरचंद गोयल, कार्यकारी संचालक पवन बंसल, संजय अग्रवाल, सेवा भारती पश्चिम महाराष्ट्र के कोषाध्यक्ष सुधीर जावळेकर, द्वारका जालान, जीतो एपेक्स के अध्यक्ष विजय भंडारी, मनोज छाजेड, सीए जितेश अग्रवाल,रूची गोयल, गीता गोयल, कांता गोयल, रामशरण गुप्ता, प्रेमचंद मित्तल, जय भगवान गोयल सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य उपस्थित थे।
किसी भी व्यवसायी या व्यापारी के पास अपने व्यवसाय के विकास के लिए एक निश्चित दृष्टिकोण होता है, जिसके आधार पर वह अपनी कार्यप्रणाली तय करता है। इसी प्रकार व्यवसाय करते समय मूल्यों का पालन करना भी अत्यंत आवश्यक है। यदि व्यवसाय में मूल्यों का आधार नहीं होगा, तो उसके दृष्टिकोण को ही आघात पहुंचेगा। इसलिए मूल्यों का पालन अत्यंत महत्वपूर्ण है, ऐसा रमेश अग्रवाल ने कहा।
किसी भी व्यवसाय की सफलता में कर्मचारियों की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण होती है। इसलिए कर्मचारियों को नौकर नहीं, बल्कि सहयोगी के रूप में व्यवहार करना चाहिए। उन्हें परिवार का हिस्सा समझें, इससे उनमें अपनापन बढ़ेगा और वे हर अच्छे-बुरे समय में मजबूती से साथ खड़े रहेंगे, ऐसा भी उन्होंने कहा।
उन्होंने आगे कहा कि सौ मूर्तियों की पूजा करने से अधिक महत्वपूर्ण सौ हाथों को कौशल प्रदान करना है। कुशल हाथ स्वयं के, परिवार के, समाज के और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान देते हैं।
पुणे ब्रदरहुड फाउंडेशन ने पिछले 27 वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है और इसके माध्यम से समाज के लोगों को नए व्यक्तिगत और व्यावसायिक संबंध विकसित करने का अवसर मिलता है, ऐसा नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र गोयल ने बताया। अपने कार्यकाल में कार्यक्रमों की संख्या और सदस्यों की भागीदारी बढ़ाने, कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने तथा फाउंडेशन के कार्य में नई पीढ़ी को शामिल करने का संकल्प भी उन्होंने व्यक्त किया।
पुणे ब्रदरहुड फाउंडेशन नई कार्यकारिणी
नरेंद्र गोयल (अध्यक्ष), अरविंद अग्रवाल (सचिव), संदीप पी. अग्रवाल – सीए (कोषाध्यक्ष), योगेश जैन (संयुक्त सचिव), सागर अग्रवाल (आईपीपी), संजय बी. अग्रवाल (उपाध्यक्ष), मुकेश कानोडिया (उपाध्यक्ष–1), संजय बंसल, अरुण कुमार सिंघल, राकेश अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, जितेंद्र बंसल, राजेश एस. मित्तल, शैलेश अग्रवाल, अजय जिंदल, अनूप गर्ग.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महत्त्वाच्या बातम्या

🔔 अपडेटसाठी सबस्क्राइब करा 👥 1201 Subscribers
×

सबस्क्राइब करा

दररोजच्या ताज्या बातम्यांसाठी