महाराष्ट्र का पहला CGHS–ECHS मान्यता प्राप्त आयुर्वेद हॉस्पिटल : निर्विकार आयुर्वेद हॉस्पिटल में कैशलेस और इंश्योरेंस रिंबर्समेंट सुविधा शुरू**पुणे : रोगी सेवा में नवीन सुविधाएँ और गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक उपचार के लिए प्रसिद्ध निर्विकार आयुर्वेद हॉस्पिटल अब महाराष्ट्र का पहला CGHS और ECHS मान्यता प्राप्त आयुर्वेद हॉस्पिटल बन गया है।

इससे केंद्रीय सरकारी कर्मचारी, पूर्व सैनिक, रक्षा कर्मचारी तथा उनके परिवारों को कैशलेस उपचार और इंश्योरेंस रिंबर्समेंट की सुविधाएँ उपलब्ध हो गई हैं।

अब हॉस्पिटल में उपलब्ध सेवाएँ :

CGHS (Central Government Health Scheme)
ECHS (Ex-Servicemen Contributory Health Scheme)

कैशलेस इंश्योरेंस सुविधा

केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारियों के लिए कैशलेस एवं रिंबर्समेंट सेवाएँ अब आधिकारिक रूप से शुरू
निर्विकार आयुर्वेद हॉस्पिटल में पंचकर्म, वातरक्त, त्वचा रोग, स्त्री रोग, वंध्यता, पाचन तंत्र विकार, अस्थि–संधि रोग, दर्द प्रबंधन जैसे कई विभागों में अत्याधुनिक आयुर्वेद आधारित उपचार उपलब्ध हैं।

अनुभवी आयुर्वेद विशेषज्ञ, NABH मान्यता प्राप्त रोगी सेवा और आधुनिक डायग्नॉस्टिक सुविधाओं के माध्यम से मरीजों को विश्वसनीय और प्रभावी उपचार प्रदान किए जाते हैं।
इन नई सेवाओं के माध्यम से सरकारी एवं रक्षा क्षेत्र के कर्मचारियों को आयुर्वेदिक उपचारों का लाभ अब और अधिक सरलता, सुविधा और भरोसे के साथ मिल सकेगा।

निर्विकार आयुर्वेद हॉस्पिटल
A Village of Well-Being

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button