नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अबू धाबी के लिए पहली उड़ान के साथ अंतर्राष्ट्रीय परिचालन आरंभ किया
सारांश
एयर इंडिया एक्सप्रेस 15 जुलाई से सप्ताह में तीन बार सीधी उड़ानें लांच करेगी।
25 दिसंबर 2025 को घरेलू उड़ानें शुरु होने के बाद से 200 दिनों के भीतर अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरु हो गई हैं।
भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ते ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट ने 23 लाख से ज्यादा यात्रियों को सेवाएं दी हैं और देश के 46 शहरों तक अपना नेटवर्क बनाया है।
पुणे, 15 जुलाई 2026: भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी, अदानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) से तय अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन आरंभ करने की घोषणा की है। इसके तहत, एयर इंडिया एक्सप्रेस 15 जुलाई से नवी मुंबई और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरु कर रही है।
25 दिसंबर 2025 को घरेलू परिचालन शुरु होने के 200 दिनों के भीतर एनएमआईए ने सप्ताह में तीन बार चलने वाली इन उड़ानों के साथ अपना इंटरनेशनल नेटवर्क खोल दिया है। इसके साथ ही एएएचएल के पोर्टफोलियो में शामिल हर एयरपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जुड़ गया है। यह नई शुरुआत भारत के सबसे नए ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तेज़ी से हो रहे विस्तार को दर्शाती है और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर) में कनेक्टिविटी को मज़बूत करती है, जो भारत में लोगों, बिज़नेस और आर्थिक गतिविधियों के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है।
यह नया रूट यात्रियों को पश्चिम एशिया में यूएई के लिए एक सुविधाजनक सीधी पहुंच प्रदान करता है और एनएमआईए को एमएमआर के दूसरे ग्लोबल गेटवे के तौर पर स्थापित करने में सरकारी एजेंसियों, विमानन नियामकों, एयरलाइन पार्टनरों और एयरपोर्ट स्टेकहोल्डर्स की समन्वित प्रयासों को दर्शाता है।
एएएचएल के सीईओ श्री अरुण बंसल ने कहा, ’’हमारी पहली शेड्यूल्ड इंटरनेशनल फ्लाइट का लांच नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की यात्रा में एक नए दौर की शुरुआत है। हम इस अहम पड़ाव तक पहुंचने में मिले अमूल्य सहयोग के लिए राज्य और केंद्र सरकार की सभी एजेंसियों और सभी स्टेकहोल्डरों का शुक्रिया अदा करते हैं।
हम इस महत्वपूर्ण पहले अंतर्राष्ट्रीय मार्ग पर हमारे साथ साझेदारी करने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की भी सराहना करते हैं। और अधिक एयरलाइन पार्टनरों एवं गंतव्यों के साथ अपना नेटवर्क बढ़ाते हुए, हम निर्बाध परिचालन तथा विश्व स्तरीय यात्रा अनुभव देने पर अपना ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं, इसके साथ ही नवी मुंबई को अंतर्राष्ट्रीय यात्राओं के लिए एक पसंदीदा गेटवे के तौर पर मजबूत करना भी हमारा मकसद है।’’
