February 16, 2026

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने ‘चैम्पियंस ऑफ आकाश’ कार्यक्रम के तहत पुणे के NEET UG 2025 टॉपर्स को सम्मानित किया — यह आयोजन छात्रों की ‘समस्या समाधानकर्ता’ भावना का प्रतीक रहा।

0
Screenshot_20250624_233846_WhatsApp
Spread the love

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

  • आकाश छात्रों को एक प्रभावी समस्या समाधानकर्ता बनने के लिए सक्षम बनाता है — जो चुनौतियों के सामने भी शांत, केंद्रित और समाधान-प्रधान दृष्टिकोण बनाए रखते हैं, चाहे वे इस वर्ष की परीक्षा संरचना में हुए परिवर्तन ही क्यों न हों।
  • आकाश के छात्रों ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि समस्या सुलझाने का दृष्टिकोण अपनाकर किसी भी परीक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है। पुणे, 24 जून 2025: आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो देश में परीक्षा तैयारी सेवाओं का अग्रणी संस्थान है, ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए छात्रों को चुनौतियों से ऊपर उठने और प्रभावी समस्या समाधानकर्ता बनने के लिए सशक्त किया है।

NEET UG 2025 परीक्षा के प्रारूप और स्तर में आए महत्वपूर्ण बदलावों एवं बढ़ी हुई कठिनाई के बावजूद, AESL के छात्रों ने पूरे देश में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया, जो संस्थान की केंद्रित प्रॉब्लम-सॉल्विंग शिक्षण रणनीति का प्रतिफल है।

आकाशियनों ने NEET UG 2025 की टॉप 10 रैंक में से 5 स्थान हासिल किए हैं – AIR 2, 3, 5, 9 और 10, टॉप 100 में आकाश के 35 छात्रों ने स्थान बनाया है, वहीं 11 छात्रों ने विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों — मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दादरा और नगर हवेली, जम्मू और कश्मीर, छत्तीसगढ़, गोवा और दमन एवं दीव — में स्टेट टॉपर बनकर संस्थान का नाम रोशन किया है।

AESL के एमडी और सीईओ श्री दीपक मेहरोत्रा ने कहा: “आकाश में हम अपने छात्रों को नई परिस्थितियों के अनुकूल ढलना सिखाते हैं। यही कारण है कि इस वर्ष भी इतने छात्रों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किए हैं। NEET 2025 न सिर्फ प्रारूप में अलग था, बल्कि कठिन भी था। लेकिन चाहे नया फॉर्मेट हो या नई चुनौती — आकाशियनों ने यह सिद्ध कर दिखाया है कि जब आप समस्या-सुलझाने की कला सीख जाते हैं, तो कोई भी परीक्षा आपके लिए कठिन नहीं होती।”

आकाश पुणे के 3-वर्षीय क्लासरूम प्रोग्राम से छात्र कृष्णांग जोशी, जिन्होंने NEET UG 2025 में AIR 3 और 720 में से 681 अंक प्राप्त किए, एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में उभरे हैं। उन्हें आज चैम्पियंस ऑफ आकाश कार्यक्रम में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और ‘सच्चे समस्या समाधानकर्ता’ की भावना का प्रतीक बनने पर सम्मानित किया गया — जो हर चुनौती को स्पष्ट सोच और तैयारी से पार करते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. एच. आर. राव, चीफ एकेडमिक और बिज़नेस हेड, AESL ने कहा:
“कृष्णांग की सफलता AESL परिवार के लिए गर्व का क्षण है। आकाश में हमारा उद्देश्य हर छात्र को ऐसा समस्या समाधानकर्ता बनाना है, जो चाहे कैसी भी चुनौती आए — शांत, केंद्रित और समाधानोन्मुख बना रहे। हर वर्ष के लगातार बेहतर परिणाम हमारे मज़बूत शैक्षणिक आधार, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और भविष्य के लिए तैयार छात्रों को गढ़ने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। हम सभी सफल छात्रों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई देते हैं।”

कार्यक्रम में टॉपर्स ने NEET जैसी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए अपने अनुभव साझा किए — जैसे समय प्रबंधन, तनाव नियंत्रण, मोटिवेशन बनाए रखना और परीक्षा की रणनीति कैसे बनाएं।

छात्रों को कृष्णांग की सफलता की कहानी से प्रेरणा लेने, तैयारी के दौरान आने वाली चुनौतियों से कैसे निपटें, समय का प्रबंधन कैसे करें और Aakash की मदद से अपने करियर लक्ष्यों को कैसे प्राप्त करें — इन सभी विषयों पर चर्चा सुनने और सवाल पूछने का अवसर मिला। इंटरएक्टिव सेशन के माध्यम से छात्रों और अभिभावकों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

NEET, जिसे राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाता है, भारत में सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष (BAMS, BHMS, BUMS आदि) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक पात्रता परीक्षा है। इसके अतिरिक्त, यह परीक्षा उन छात्रों के लिए भी आवश्यक है जो विदेश में प्राथमिक चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।

About Aakash Educational Services Limited (AESL)

Aakash Educational Services Limited (AESL) is India’s leading test preparatory company that specializes in providing comprehensive and effective preparation services for students preparing for high stakes Medical (NEET) and Engineering entrance examinations (JEE) and competitive exams such as NTSE and Olympiads.

AESL has a pan India network of over 400 centres with over 400,000+ currently enrolled students and has established an unassailable market position and brand value over the last 36 years. It is committed to providing the highest quality test preparation services to unlock students’ true potential and achieve success in their academic endeavours.

AESL takes a student-centric approach to test preparation, recognizing that every student is unique and has individual needs. It has a team of highly qualified and experienced instructors who are passionate about helping students achieve their dreams. The company’s programmes are designed to be flexible and its teaching methodologies are backed by the latest technologies to ensure that students are well-prepared for their exams.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महत्त्वाच्या बातम्या

🔔 अपडेटसाठी सबस्क्राइब करा 👥 1201 Subscribers
×

सबस्क्राइब करा

दररोजच्या ताज्या बातम्यांसाठी