April 12, 2026

‘ग्लोबल एजुकेशन फेयर 2026’ को छात्रों का उत्स्फूर्त प्रतिसादएक ही छत के नीचे विदेश में शिक्षा के अवसरों की विस्तृत जानकारी

0
IMG-20260412-WA0060
Spread the love

पुणे : विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए ‘स्टडी स्मार्ट’ द्वारा आयोजित ‘ग्लोबल एजुकेशन फेयर 2026’ को पुणे के बोट क्लब में जबरदस्त प्रतिसाद मिला। इस फेयर में यूके, यूएसए, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और दुबई के लगभग 50 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिससे छात्रों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने का अवसर मिला।

इस फेयर में बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक उपस्थित रहे और उन्होंने विदेश में शिक्षा से जुड़े विभिन्न विकल्पों की जानकारी प्राप्त की। विशेष बात यह रही कि यहां छात्रों और अभिभावकों को पूरी तरह से निःशुल्क मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

विदेश में पढ़ाई को लेकर छात्रों के मन में कई तरह के प्रश्न होते हैं—जैसे सही देश और विश्वविद्यालय का चयन, शिक्षा ऋण की प्रक्रिया, उपलब्ध छात्रवृत्तियां (स्कॉलरशिप) और प्रवेश प्रक्रिया आदि। इन सभी विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तृत मार्गदर्शन दिया, जिससे छात्रों की शंकाओं का समाधान हुआ।

‘स्टडी स्मार्ट’ के निदेशक चेतन जैन ने बताया कि इस फेयर के माध्यम से छात्रों को वैश्विक शिक्षा के विभिन्न अवसरों के बारे में स्पष्ट दिशा मिली। इस वर्ष 600 से अधिक छात्रों और 900 से अधिक अभिभावकों ने इसमें भाग लेकर निःशुल्क मार्गदर्शन का लाभ उठाया। साथ ही, अब तक 12,000 से अधिक छात्रों ने इस पहल के माध्यम से विदेश के विश्वविद्यालयों का चयन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महत्त्वाच्या बातम्या

🔔 अपडेटसाठी सबस्क्राइब करा 👥 1201 Subscribers
×

सबस्क्राइब करा

दररोजच्या ताज्या बातम्यांसाठी