March 16, 2026

‘दोराबजी हाइट्स’ की खास ऑफर घोषित; 2 बीएचके की कीमत में 3 बीएचके- गुढी पाडवा के अवसर पर अभिनेत्री प्राजक्ता माली की मौजूदगी में घोषणा

0
IMG-20260316-WA0029
Spread the love

पुणे : उंड्री क्षेत्र में बन रहे अत्याधुनिक आवासीय प्रोजेक्ट ‘दोराबजी हाइट्स’ में घर खरीदारों के लिए आकर्षक ऑफर की घोषणा की गई है। गुढी पाडवा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध मराठी अभिनेत्री प्राजक्ता माली की प्रमुख उपस्थिति में 2 बीएचके की कीमत में 3 बीएचके फ्लैट देने की विशेष घोषणा की गई। इस प्रोजेक्ट में फ्लैट्स की कीमत 81 लाख रुपये से शुरू होने की जानकारी आयोजकों ने दी।

निर्माण क्षेत्र में विश्वसनीय नाम के रूप में पहचाने जाने वाले दोराबजी समूह का यह प्रोजेक्ट है, जिसे दोराबजी, मन्नत एसोसिएट और रितेश अग्रवाल वेंचर्स के संयुक्त प्रयास से विकसित किया जा रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित, विशाल और प्राकृतिक वातावरण में तैयार किया जा रहा यह प्रोजेक्ट घर खरीदारों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है।

इस अवसर पर जहांगीर दोराबजी, डैनियल दोराबजी, रितेश अग्रवाल वेंचर्स के संस्थापक सतीश अग्रवाल, निदेशक रितेश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल, अभिनेत्री प्राजक्ता माली, अभिनेत्री शीतल ढेकळे, अमन घई तथा मन्नत एसोसिएट के सभी निदेशक और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस दौरान अभिनेत्री प्राजक्ता माली ने कहा, “हर व्यक्ति के जीवन में अपने सपनों का घर होना एक बड़ी इच्छा होती है। घर में भरपूर सूर्यप्रकाश, खुली हवा और सकारात्मक वातावरण होना उतना ही महत्वपूर्ण है। दोराबजी हाइट्स की सदनिकाओं में इन सभी बातों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार पूर्व-पश्चिम प्रवेश द्वार होना इसकी खासियत है। विशाल जगह, सुंदर डिजाइन और प्रमुख लोकेशन के कारण यह प्रोजेक्ट खरीदारों के लिए आकर्षक साबित होगा। गुढी पाडवा के शुभ अवसर पर किफायती कीमत में अच्छा घर पाने का यह एक बेहतरीन मौका है।”

जहांगीर दोराबजी ने कहा, “वास्तुशास्त्र एक विज्ञान है और हमारे सभी प्रोजेक्ट उसी के अनुसार बनाए जाते हैं। हमारा कैपिटल बिल्ट-अप रेशियो कम होने के कारण ग्राहकों को किफायती कीमत में विशाल और प्रीमियम फ्लैट उपलब्ध कराना संभव होता है। बड़े और आरामदायक फ्लैट्स हमारी खासियत हैं और इस प्रोजेक्ट में 2 बीएचके की कीमत में 3 बीएचके देने की यह ऑफर ग्राहकों के लिए विशेष रहेगी।”

अभिनेत्री शीतल ढेकळे ने कहा, “दोराबजी हाइट्स एक बेहद सुंदर और प्राकृतिक वातावरण में स्थित प्रोजेक्ट है। यहां का माहौल सकारात्मक और आनंददायक है। यहां के फ्लैट्स बहुत विशाल हैं और मध्यवर्गीय परिवारों के लिए भी किफायती दरों में उपलब्ध हैं। इसलिए गुढी पाडवा के शुभ अवसर पर नए घर की तलाश कर रहे नागरिकों को इस प्रोजेक्ट का अवश्य दौरा करना चाहिए।”

रितेश अग्रवाल ने बताया कि दोराबजी हाइट्स में 30 से अधिक आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं। हिलसाइड व्यू, शांत आवासीय परिसर और स्कूल, अस्पताल, मॉल तथा हाई स्ट्रीट जैसी बुनियादी सुविधाओं के पास यह प्रोजेक्ट स्थित है। यहां स्विमिंग पूल, दो कम्युनिटी हॉल, मल्टी-क्यूजीन रेस्टोरेंट, कार्यक्रमों के लिए ओपन एरिया, रूफटॉप सुविधाएं और कंट्री क्लब की मुफ्त सदस्यता भी दी जाएगी।

अंकुश अग्रवाल ने बताया कि गुढी पाडवा के अवसर पर फ्लैट बुक करने वाले ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षण रखा गया है। फ्लैट बुक करने वाले प्रत्येक ग्राहक को आकर्षक गिफ्ट हैम्पर दिया जाएगा और प्रसिद्ध अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी के साथ फोटो खिंचवाने का विशेष अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महत्त्वाच्या बातम्या

🔔 अपडेटसाठी सबस्क्राइब करा 👥 1201 Subscribers
×

सबस्क्राइब करा

दररोजच्या ताज्या बातम्यांसाठी