March 16, 2026

भगवान अग्रसेन चॅरिटेबल फाउंडेशन द्वारा भव्य सामूहिक विवाह समारोह संपन्न

0
IMG-20260316-WA0037
Spread the love

उपक्रम का 13वां वर्ष; 20 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

पुणे : सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सहारा देने वाले भगवान अग्रसेन चॅरिटेबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस समारोह में 20 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।

गंगाधाम रोड स्थित गोयल गार्डन, आईमाता मंदिर के सामने लगभग तीन एकड़ परिसर में भव्य मंडप बनाकर इस समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी रतनलाल गोयल के 73वें जन्मदिन के अवसर पर इस सामाजिक उपक्रम का आयोजन किया गया।

हिंदू धर्म की परंपराओं के अनुसार सभी वैवाहिक रस्में विधिवत संपन्न हुईं। नवविवाहित जोड़ों को सामाजिक, राजनीतिक और औद्योगिक क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपस्थित रहकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मोहन जोशी, उद्योगपति कृष्णकुमार गोयल, श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपती मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील रासने, पूर्व नगरसेवक अभय छाजेड, प्रवीण चोरबोले, गीता गोयल सहित लायन्स क्लब के पदाधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

फाउंडेशन के ट्रस्टी राजेश अग्रवाल ने बताया कि बढ़ती सामाजिक और आर्थिक विषमता के दौर में सामूहिक विवाह समारोह समय की आवश्यकता बन गए हैं। विवाह समारोहों पर होने वाला अत्यधिक खर्च कई परिवारों पर आर्थिक बोझ डालता है। विशेषकर बेटी के विवाह की चिंता माता-पिता के लिए बड़ा दायित्व होती है। ऐसे में सामूहिक विवाह समाज में एकता, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी का सकारात्मक संदेश देते हैं।

इस समारोह में विवाह करने वाले प्रत्येक जोड़े को अलमारी, पंखा, गद्दा, चादर, मिक्सर, देवघर तथा बर्तन-कुंडियों का सेट जैसे घरेलू उपयोग की सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई। इसके साथ ही दूल्हा-दुल्हन को पूर्ण वस्त्रसंग्रह, मंगलसूत्र और आवश्यक वैवाहिक सामग्री भी दी गई।

यह उपक्रम इस वर्ष 13वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और पिछले 13 वर्षों में कुल 261 जोड़ों का विवाह इस माध्यम से संपन्न कराया गया है। गोयल परिवार की सामाजिक संवेदना से शुरू किया गया यह उपक्रम गरीब और सामान्य परिवारों को सम्मानपूर्वक वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत करने का अवसर प्रदान कर रहा है, ऐसा मत नवीन गोयल, वेदप्रकाश गुप्ता, विनोद जालान, विनोद अग्रवाल और आशीष गोयल ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महत्त्वाच्या बातम्या

🔔 अपडेटसाठी सबस्क्राइब करा 👥 1201 Subscribers
×

सबस्क्राइब करा

दररोजच्या ताज्या बातम्यांसाठी