पंजाब नेशनल बैंक, पुणे मंडल ने मनाया रिटेल आउटरीच कार्यक्रम
पुणे — पंजाब नेशनल बैंक, पुणे मंडल ने 14 नवंबर 2025 को रिटेल आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया।
खुदरा ऋण उत्पादों और बैंक की विशेष सेवाओं को सीधे ग्राहकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में, पीएनबी प्रधान कार्यालय, नई दिल्ली से सीएफओ एवं मुख्य महाप्रबंधक श्री रमन ग्रोवर, और अंचल कार्यालय मुंबई से अंचल प्रबंधक एवं मुख्य महाप्रबंधक श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम में पीएनबी के सम्माननीय ग्राहक —
श्री विजयकुमार काडे (सुमनकीर्ति कार प्राइवेट लिमिटेड),
श्री अमित बोरसे (जीआरडी मिरॅकल),
साथ ही अन्य कई ग्राहकों ने सहभागिता दर्ज की।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री देवेंद्र सिंह, मंडल प्रमुख, पुणे मंडल द्वारा स्वागत एवं संबोधन से हुई।
उन्होंने पीएनबी की ग्राहक-प्रथम नीति, बैंक की रिटेल सेवाओं, और ग्राहकों के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
प्रधान कार्यालय से आए श्री रमन ग्रोवर ने रिटेल आउटरीच अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से बताया —
ग्राहकों को आसान वित्तीय समाधान, आकर्षक ऑफर, और ऑन-द-स्पॉट सुविधाएँ उपलब्ध कराना।
उन्होंने कहा कि पीएनबी ‘रीच आउट टू द कस्टमर’ की भूमिका में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
बैंक के अधिकारियों श्री देवेंद्र मीणा और श्रीमती स्मिता गंबीरे ने होम लोन, कार लोन, शिक्षा ऋण, और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित कई रिटेल लोन उत्पादों पर विस्तृत पीपीटी प्रस्तुतीकरण दिया।
अंचल प्रबंधक श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीएनबी प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों, कम दस्तावेज़ीकरण और तेज़ टर्नअराउंड टाइम के साथ ग्राहकों को सहज ऋण सुविधाएँ उपलब्ध करा रहा है।
कार्यक्रम में आए ग्राहकों को इन-प्रिंसिपल सैंक्शन लेटर्स भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालन श्री रोहित जैन, सहायक महाप्रबंधक ने किया और आभार व्यक्त श्री राजीव कुमार राय, उप मंडल प्रमुख ने किया।
पुणे मंडल के सभी अधिकारियों के सहयोग से यह कार्यक्रम बेहद सफल रहा।
