अग्रवाल समाज फेडरेशन महिला समिति क्लब आफ वुमेन की ओर से 13 सितंबर को अल्प बचत भवन, पुणे में भव्य प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। यह आयोजन घर-आधारित व्यवसाय कर रहीं उद्यमी महिलाओं को मंच दे
यह आयोजन घर-आधारित व्यवसाय कर रहीं उद्यमी महिलाओं को मंच देने, उनके उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने और बिक्री के नए अवसर खोलने के उद्देश्य से किया गया है। समिति का मानना है कि यह प्रदर्शनी “नारी सशक्तिकरण” की दिशा में ठोस कदम साबित होगी और सहभागी महिलाओं के कारोबार को उड़ान मिलेगी।
प्रमुख आकर्षण
प्रदर्शनी में आने वाले प्रत्येक भाई-बहन के लिए लकी ड्रॉ की व्यवस्था।
10वीं, 12वीं एवं स्नातक विद्यार्थियों का सम्मान समारोह।
पूरे परिवार के मनोरंजन हेतु विविध गेम्स और बच्चों के लिए विशेष खेलकूद गतिविधियाँ। न्यू होम मिनिस्टर द्वारा खेल प्रतियोगिता में जीतने वाली बहनों को नवरात्रि स्पेशल बांधनी साड़ी
उद्यमी बहनों के घरेलू उत्पाद—जैसे हस्तशिल्प, होममेड फ़ूड, परिधान-आभूषण, उपयोगी घरेलू सामग्री—की प्रत्यक्ष बिक्री और प्रदर्शन। एवं अन्य कई नई-नई चीजों भी आप प्राप्त कर सकेंगे
यह प्रदर्शनी निशुल्क एवं सभी समुदाय के लिए खुली है आप सब जरूर इस प्रदर्शनी का लाभ ले एवं अन्य लोगों को भी इससे परिचित करें
महिला उद्यमियों को ग्राहक-सम्पर्क, ब्रांडिंग और नेटवर्किंग
समुदाय के भीतर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन
तारीख: 13 सितंबर
स्थान: अल्प बचत भवन, पुणे
7क्वीन्स रोड कौन्सिल हाल के पिछे
आयोजक: अग्रवाल समाज फेडरेशन, महिला समिति*
स्टाल बुकिंग इच्छुक उद्यमी बहनों से अनुरोध है कि जल्द से जल्द अपने स्टॉल बुक करें। सीमित स्टॉल उपलब्ध हैं; समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करें।
समिति ने समाज के सभी सदस्यगणों से अपील की है कि परिवार सहित प्रदर्शनी में पहुँचें, खरीदारी कर उद्यमी बहनों का उत्साह बढ़ाएँ, और नारी शक्ति के इस उत्सव के साक्षी बनें।
