February 15, 2026

सिंबायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और नेशनल डिफेंस

0
IMG-20250625-WA0028
Spread the love

अकादमी (NDA) के बीच समझौता ज्ञापन (MoU)
शौर्य, ज्ञान और अवसर का संगम—सांझे प्रयासों से सिंबायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी गढ़ रही है एक नया भविष्य।
पुणे, 25 जून 2025 – सिंबायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (SSPU) और नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) के बीच एक महत्वपूर्ण सहमति पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते के तहत, चिकित्सकीय या अन्य कारणों से बोर्ड आउट किए गए NDA कैडेट्स के लिए उच्च शिक्षा का नया मार्ग खोला गया है। यह जानकारी डॉ. स्वाति मुजुमदार, प्रो-चांसलर, SSPU ने दी।
इस पहल के अंतर्गत योग्य कैडेट्स को बी.टेक. और बीबीए समकक्ष पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश मिलेगा, जिसमें हाल ही में शुरू किया गया ‘बी.टेक. इन डिफेंस टेक्नोलॉजी’ कोर्स भी शामिल है। जो छात्र पात्रता की शर्तें पूरी नहीं कर पाएंगे, उनके लिए ब्रिज कोर्स की सुविधा दी जाएगी ताकि उनका संघर्ष, प्रयास और कीमती समय व्यर्थ न जाए।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में प्रो. डॉ. ओ. पी. शुक्ला, जीपी कैप्टन रमणी, डॉ. प्रज्ञा बाजपेयी, स्क्वाड्रन लीडर कृष्णा, और मेजर सुमित ओझा शामिल थे।
इस साझेदारी से छात्रों में प्रेरणा बनी रहेगी और वे अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। इस पहल का उद्देश्य ऐसे छात्रों को शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक और अवसर प्रदान करना है। जीवन में करियर का ग्राफ ऊंचा उठाने के लिए यह एक उत्कृष्ट अवसर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महत्त्वाच्या बातम्या

🔔 अपडेटसाठी सबस्क्राइब करा 👥 1201 Subscribers
×

सबस्क्राइब करा

दररोजच्या ताज्या बातम्यांसाठी